गर्मी की छुट्टी 2026: दिल्ली-NCR से पटना तक हीटवेव का कहर, स्कूल टाइमिंग बदली! देखें कब से कब तक खुले हैं स्कूल
Garmi Ki Chutti Kab Se Padegi
हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोतमबुद्ध नगर के जिला प्रशासन ने भी बड़ा फैसला लिया है। यहां स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। 27 अप्रैल 2026 यानि सोमवार से सभी स्कूलों का नया टाइम लागू होगा। अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। ध्यान रहे इसमें सभी परिषदीय, राजकीय, प्राइवेट और सभी बोर्ड के स्कूल शामिल होंगे। साथ ही यह नियम CBSE, ICSE, IB, यूपी बोर्ड समेत सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया है।
Ghziabad School Summer Vacation 2026 LIVE: येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के कारण मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी कर दिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों ने 'वॉटर बेल' की शुरुआत की है। यह घंटी हर 45 से 60 मिनट पर बजती है, ताकि छात्रों को पानी पीने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की याद दिलाई जा सके।Ghziabad School Summer Vacation 2026 LIVE: गाजियाबाद में गर्मियों की छुट्टियां
गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की बात करें तो यहा समर वेकेशन का ऐलान 20 मई से किया जा सकता है, क्योंकि पिछले साल भी राज्य सरकार ने 20 मई से समर वेकेशन की घोषणा की थी। अधिक जानकारी के लिए सभी छात्र व अभिभावक एकबार अपने स्कूल से संपर्क करें।School Holiday LIVE: नोएडा में स्कूलों का समय
भीषण गर्मी के कारण देश के कई स्कूलों में समय बदलने का सिलसिला जारी है। इस बीच नोएडा में भी स्कूलों का समय बदला गया है। आज से शहर में स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।School Holiday LIVE: दिल्ली के स्कूलों में 45 मिनट मे बजती है बेल
दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों ने 'वॉटर बेल' की शुरुआत की है। यह घंटी हर 45 से 60 मिनट पर बजती है, ताकि छात्रों को पानी पीने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की याद दिलाई जा सके।School Holiday LIVE:राजस्थान में कब शुरू होगी गर्मियों की छुट्टियां
आमतौर पर राजस्थान में गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत 15 मई के बाद होती है, जो 20 जून तक चलती है। उसके बाद स्कूल सेशन फिर से शुरू हो जाता है।School Holiday LIVE: ओडिशा में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान
ओडिशा में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। 27 अप्रैल से ही स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं।School Holiday LIVE: नोएडा के स्कूलों का बदला समय
गर्मी की छुट्टी 2026 LIVE उत्तर प्रदेश के गोतमबुद्ध नगर के जिला प्रशासन ने भी बड़ा फैसला लिया है। यहां स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। 27 अप्रैल 2026 यानि सोमवार से सभी स्कूलों का नया टाइम लागू होगा।School Holiday LIVE: उत्तराखंड के स्कूलों का क्या है अपडेट ?
Uttarakhand School Timings: उत्तराखंड में 1 मई से बदल जाएगा स्कूलों का टाइम, जानें कितने बजे से कब तक लगेंगी क्लासेजSchool Holiday LIVE: उत्तराखंड में बदलेगी स्कूलों की टाइमिंग
अब उत्तराखंड के सरकारी स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। पहले स्कूलों का समय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक था, ऐसे में अब छात्रों को सुबह थोड़ा पहले पहुंचना होगा, लेकिन उनकी छुट्टी करीब 35 मिनट पहले हो जाएगी। इससे बच्चों को दोपहर की तेज धूप में घर लौटने से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस फैसले का उद्देश्य खासतौर पर बच्चों को तेज धूप और लू के प्रभाव से बचाना है।Heat Wave School Holiday LIVE: मेरठ में गर्मी से बढ़ी परेशानी
मेरठ में भी बढ़ती गर्मी से बच्चों की सेहत को लेकर परेशानी बढ़ गई है। सीसीएसयू छात्र नेता विनीत चपराना ने सीएम को ज्ञापन भेजकर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कराने की बात कही।Heat Wave School Holiday: राजस्थान के सीकर में बदला स्कूलों का समय
राजस्थान के सीकर जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों का समय बदल गया है। यहां सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक स्कूलों का संचालन किया जाएगा।Heat Wave School Holiday: देहरादून में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद
उत्तराखंड के देहरादून में भी भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबाड़ी को बंद करने का फैसला लिया है। आज, 27 अप्रैल से पूरे जिले में आदेश लागू कर दिया गया है। यह नियम गैर सरकारी, सरकारी और निजी सभी स्कूलों पर लागू रहेगा।School Summer Vacation 2026 LIVE: पटना में 1 से 8वीं की क्लास का बदला समय
बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी के कहर को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय को बदल दिया है। यहां कक्षा 1 से 8वीं तक 11.30 बजे तक संचालित की जाएगी।Heat Wave School Holiday: दिल्ली के स्कूलों में 'वॉटर बेल'
दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के कारण मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी कर दिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों ने 'वॉटर बेल' की शुरुआत की है। यह घंटी हर 45 से 60 मिनट पर बजती है, ताकि छात्रों को पानी पीने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की याद दिलाई जा सके।School Summer Vacation 2026 LIVE: दिल्ली में कब से शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां
दिल्ली में इस साल स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 11 मई 2026 से शरू होंगी और 30 जून तक चलेंगी। 1 जुलाई से स्कूल शुरू हो जाएंगे।School Summer Vacation 2026 LIVE: ओडिशा में आज से समर वेकेशन शुरू
ओडिशा में आमतौर पर 6 मई से गर्मियों की छुट्टियां दी जाती है, लेकिन इस बार आसमान से बरस रही आग को देखते हुए 27 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।School Summer Vacation 2026 LIVE: भीषण गर्मी को देखते हुए देश के कई राज्यों में छुट्टियों का ऐलान किया गया
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के अलर्ट के बीच एमपी, यूपी, दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में प्रशासन द्वारा स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की गई है।Bhopal School Summer Vacation 2026 LIVE:भीषण गर्मी के कारण भोपाल में 8वीं तक स्कूल बंद
भीषण गर्मी को देखते हुए भोपाल प्रशासन ने नर्सरी से 8वीं तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।Ghziabad School Summer Vacation 2026 LIVE: गाजियाबाद के स्कूल में गर्मी की छुट्टी
Ghziabad School Summer Vacation 2026 LIVE गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की बात करें तो यहा समर वेकेशन का ऐलान 20 मई से किया जा सकता है, क्योंकि पिछले साल भी राज्य सरकार ने 20 मई से समर वेकेशन की घोषणा की थी। अधिक जानकारी के लिए सभी छात्र व अभिभावक एकबार अपने स्कूल से संपर्क करें।Noida Ke School Mein Garmi Ki Chutti LIVE: नोएडा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से हैं
Noida Ke School Mein Garmi Ki Chutti LIVE नोएडा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियोंकी बात करें तो शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार 20 मई से समर वेकेशन का ऐलान किया गया था। इस बार भी 20 मई से गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल में संपर्क करें।
गर्मी की छुट्टी 2026 LIVE: दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां
गर्मी की छुट्टी 2026 LIVE दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) के 2026-27 सत्र के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 11 मई, 2026 से शुरू हो सकती हैं। यह 30 जून, 2026 तक रहेंगी। ये तिथियां सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और कई निजी स्कूलों पर लागू होती हैं। हालांकि अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है। इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन आते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।Garmi Ki Chutti Kab Se Hongi 2026 LIVE: इतने बजे से शुरू होंगी कक्षाएं
Garmi Ki Chutti Kab Se Hongi 2026 LIVE अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। ध्यान रहे इसमें सभी परिषदीय, राजकीय, प्राइवेट और सभी बोर्ड के स्कूल शामिल होंगे। साथ ही यह नियम CBSE, ICSE, IB, यूपी बोर्ड समेत सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया है।गर्मी की छुट्टी 2026 LIVE: नोएडा के स्कूलों का समय बदला
गर्मी की छुट्टी 2026 LIVE उत्तर प्रदेश के गोतमबुद्ध नगर के जिला प्रशासन ने भी बड़ा फैसला लिया है। यहां स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। 27 अप्रैल 2026 यानि सोमवार से सभी स्कूलों का नया टाइम लागू होगा।UP Police कांस्टेबल PET का शेड्यूल जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
प्रताप नारायण मिश्र कौन थे? उन्हें हिंदी खड़ी बोली का उन्नायक क्यों कहा गया, पढ़ें उनकी जीवनी
Jharkhand NEET MDS 2026: राउंड 2 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, जानें आगे की प्रक्रिया
NTA ने जारी किया UGC NET जून परीक्षा का ई-सर्टिफिकेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई
© 2026 Times Horizon Private Limited
