FMGE 2026: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन की एडिशनल परीक्षा 31 अक्टूबर को

NBEMS ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। बोर्ड के अनुसार, विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए अतिरिक्त FMGE परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। बोर्ड के अनुसार, विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए अतिरिक्त FMGE परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित माध्यम से देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। NBEMS ने FMGE को लेकर परीक्षा व्यवस्था में भी बदलाव किया है। अब यह परीक्षा साल में दो बार के बजाय तीन बार आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।

FMGE 2026 October

इस बदलाव से उन विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स को राहत मिल सकती है, जो भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए जरूरी स्क्रीनिंग परीक्षा पास करना चाहते हैं। साल में अधिक बार परीक्षा होने से उम्मीदवारों को अगले अवसर के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

End of Feed