UP Police Constable Age Relaxation: यदि आप भी यूपी पुलिस में नौकरी पाना चाहते हैं, लेकिन दो या तीन साल उम्र निकल जाने के कारण चिंतित हैं तो परेशान होने की जरूरत (UP Police Constable Age Limit) नहीं है। योगी सरकार ने नये साल पर ओवरएज अभ्यर्थियों को शानदार तोहफा दिया है। आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर अधिकतम आयु में तीन साल की छूट दी गई है। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दिया। ट्वीट में कहा गया है कि यूपी पुलिस में कुल 32,679 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 03 वर्ष का शिथिलीकरण प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।
UP Police Constable Age Relaxation: यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर अधिकतम आयु में 3 साल की छूट
बता दें इस फैसले के तहत कुल 32 हजार 679 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी और सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर जैसे पद शामिल हैं। यहां पदानुसार अभ्यर्थियों को कैटेगिरी वाइज अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि यूपी पुलिस भर्ती में किन पदों पर उम्मीदवारों को अधिकतम एज लिमिट में छूट मिलेगी। अब कितने साल वाले फॉर्म भर सकेंगे। यहां आप इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी विस्तार से जान सकते हैं।
UP Police Constable Age Relaxation: किन पदों पर लागू होगी आयु सीमा में छूट
- आरक्षी नागरिक पुलिस
- पीएसी आरक्षी
- सशस्त्र पुलिस
- विशेष सुरक्षा बल
- महिला बटालियन
- घुड़सवार पुलिस
- जेल वार्डर
- विशेष सुरक्षा बल
- महिला बटालियन
यहां आरक्षी नागरिक पुलिस व उसके समकक्ष पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट दी जाएगी। यहां आप कैटेगिरी वाइज एज लिमिट जान सकते हैं।
UP Police Constable Age Limit General: सामान्य वर्ग के लिए
| सामान्य वर्ग (General Category) | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु सुधार से पहले | अधिकतम आयु सुधार के बाद |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष | 22 वर्ष | 25 वर्ष |
| न्यूनतम आयु महिला वर्ग के लिए | 18 वर्ष | 25 | 28 वर्ष |
UP Police Constable Age Relaxation For SC,ST,OBC: एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए
| SC/ST/OBC | आयु सीमा में सुधार से पहले | आयु सीमा मे सुधार के बाद |
| अधिकतम आयु | 27 वर्ष | 30 वर्ष |
| महिला वर्ग के लिए अधिकतम आयु | 30 वर्ष | 33 वर्ष |
| महिला वर्ग के लिए जन्म तिथि | 02 जुलाई 1992 से 01 जुलाई 2007 के बीच |
UP Police Bharti 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
| सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस | 15,131 |
| सिपाही नागरिक पुलिस | 10,469 |
| सिपाही विशेष सुरक्षा बल | 1341 |
| जेल वार्डर (पुरुष) | 3279 |
| सिपाही घुड़सवार पुलिस | 71 |
| जेल वार्डर (महिला) | 106 |
UP Police Age Relaxation News: क्यों दी गई अधिकतम आयु में छूट
बता दें पिछले सालों में कोरोना काल व अन्य कई कारणों से पुलिस भर्ती में देरी होती रही। जिससे भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य उम्मीदवारों की एज निकल गई और वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। इसके चलते राज्य सरकार ने ऐसे युवाओं के भविष्य को ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया है।
पिछले 8 वर्षों में सबसे ज्यादा भर्तियां
कई रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने पिछले 8 वर्षों में जितनी भर्तियां की हैं उसका एक चौथाई कई राज्यों में पुलिस बल नहीं है। अगस्त 2025 में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से अब तक 8.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है, जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश पुलिस बल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब यह संख्या 10 लाख के पार हो चुकी होगी।
FAQs
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी है। यहां 32679 पदों पर सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 22 वर्ष से 25 वर्ष कर दी गई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एससी, एसटी और ओबीसी के लिए एज लिमिट क्या है?
यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष के लिए एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को भी अधिकतम आयु 3 वर्ष की छूट दी गई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत कितने पदों को भरा जाएगा?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य भर में 32,679 कांस्टेबल पदों को भरने के लिए आधिकारिक तौर पर यूपी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2026 की घोषणा कर दी है।
कैसा होगा Physical Efficiency Test (PET)?
पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी दौड़ लगानी होगी। वहीं, महिला वर्ग के उम्मीदवारो को 14 मिनट में 2.4 किमी दौड़ पूरी करनी होगी।
कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2025 से लेकर 30 जनवरी 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं।
