CBSE Board Exam 2026: दो बार होगी 10th की बोर्ड परीक्षा, जानें कैसे काम करेगा सीबीएसई का टू बोर्ड एग्जाम सिस्टम

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इस बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित करेगा। CBSE की तरफ से 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक वेबिनार आयोजित किया गया। इस वेबिनार में उन तमाम सवालों का जवाब दिया गया, जो अभिभावकों और छात्रों के मन में हैं।

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने घोषणा की है कि छात्र अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप है और विद्यार्थियों पर परीक्षा-दबाव को कम करने में मदद करेगा। हालांकि इसे लेकर अभिभावकों और छात्रों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं जिनका जवाब सीबीएसई ने दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इस बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित करेगा। CBSE की तरफ से 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक वेबिनार आयोजित किया गया। इस वेबिनार में उन तमाम सवालों का जवाब दिया गया, जो अभिभावकों और छात्रों के मन में हैं। वेबिनार में सीबीएसई के चेयरमैन ने टू एग्जाम सिस्टम से जुड़े सभी सवालों का जवाब दिया और बताया कि ये कैसे काम करेगा।

CBSE 10th Board Exam 2026 FAQ

CBSE 10th Board Exam 2026 FAQ

क्या है सीबीएसई का नया प्लान

बता दें कि पहली परीक्षा अनिवार्य होगी और फरवरी-मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरी परीक्षा मई में आयोजित होगी और यह वैकल्पिक होगी, जिसका उद्देश्य सुधार के लिए एक अतिरिक्त अवसर देना है। दोनों परीक्षाओं में पूरा सिलेबस होगा और छात्रों को तीस विषयों में से तीन विषयों (जैसे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाएं) में सुधार करने का मौका मिलेगा।

End of Feed