Engineers Day 2025: कौन थे सर एम. विश्वेश्वरैया, ब्रिटिशर्स भी थे जिनके मुरीद, देशभक्ति की मिसाल रही है पूरी जिंदगी

Who Was Sir Visvesvaraya: ईमानदारी, समर्पण और उत्कृष्टता के लिए मशहूर सर एम. विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को ही इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। पढ़िये सिविल इंजीनियर, योजनाकार, राजनेता और समाज सुधारक की जिंदगी के बारे में, जिन्होंने भारत में इंजीनियरिंग को एक अलग दिशा देने का काम किया।

Engineers Day 2025: काम ऐसा करो कि पहचान बन जाए और पहचान ऐसी हो कि काम मिसाल बन जाए... वाकई इंसान की पहचान उसके काम से ही होती है और इस बात को स्पष्ट तौर पर बताने वाली ये लाइनें कही थीं सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने। वही विश्वेश्वरैया जिन्हें साल 1955 में भारत के सर्वोच्च भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया था। आज उन्हें पूरी दुनिया एक महान राजनेता, महान इंजीनियर और वैज्ञानिक के रूप में जानती है। और उन्हीं के जन्मदिन यानी 15 सितंबर को हर साल इंजीनियर दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

sir m vishweshwaraiah

sir m vishweshwaraiah (Twitter)

विश्वेश्वरैया को उनकी ईमानदारी, समर्पण और उत्कृष्टता के लिए भी जाना जाता रहा है और यही सब बातें उनकी कही बातों में साफ तौर से झलकती हैं। सर एम. विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में हुआ था। वे एक सिविल इंजीनियर, योजनाकार, राजनेता और समाज सुधारक थे। उन्होंने ही भारतीय इंजीनियरिंग को एक नई दिशा देने का काम किया। उनकी पूरी जिंदगी अनुशासन और देशभक्ति की मिसाल रही है। अपनी जिंदगी में उन्होंने कई सारी ऐसी बातें कहीं, जो देश के नौजवानों के लिए मिसाल बने।

End of Feed