Engineering Without BTech: बिना बीटेक किए कैसे बनें इंजीनियर, कम समय में करें ये कोर्स, लाखों की मिलती है नौकरी

How to become an Engineer without BTech: टेक्नोलॉजी के विस्तार के जॉब मार्केट में इंजीनियर्स के लिए नौकरियों की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। इंजीनियरिंग करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप बीटेक कोर्स करें और लाखों का खर्च करें। 10वीं और 12वीं के बाद बिना बीटेक किए भी इंजीनियरिंग में करियर बना सकते हैं। आइए बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

How to Become an Engineer without BTech: इंजीनियरिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें सबसे ज्यादा कंपटीशन है। 12वीं के बाद सबसे ज्यादा छात्र इंजीनियरिंग को अपने करियर के तौर पर चुनते हैं। यही वजह है कि JEE Main जैसी परीक्षा में हर साल 15 लाख के करीब छात्र शामिल होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ को ही मनचाहे कॉलेज और BTech कोर्स में एडमिशन मिल पाता है। जॉब मार्केट की बात करें तो इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वालों के लिए नौकरियों (Job for Engineers in IT Sector) की भरमार है। बता दें कि इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए BTech करने की जरूरत नहीं है। आप बिना BTech Course किए इंजीनियरिंग में करियर बना सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं ये कैसे संभव है।

Engineering without BTECH.

Engineering without BTech

Non BTech Student Engineering Career: इंजीनियरिंग में करियर

इंजीनियरिंग करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप 12वीं के बाद बीटेक ही करें। आप 10वीं के बाद भी इंजीनियरिंग कर सकते हैं। इसके लिए 10वीं के बाद पॉलिटेक्निक में एडमिशन (Polytechnic Course Admission) ले सकते हैं। पॉलिटेक्निक करने से आपका समय भी बचेगा और करियर में जल्द आगे भी बढ़ जाएंगे। देश के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेज में कई डिप्लोमा कोर्स कराए जाते हैं। आइए बेस्ट पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स के बारे में जानते हैं।

End of Feed