Education News: किसी भाषा को थोपे जाने पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी, जरूर पढ़ें

Education News Today: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भाषा के नाम पर किसी के साथ भी भेदभाव किए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए 11 मार्च को कहा कि नयी शिक्षा नीति के तहत किसी भी भाषा को नहीं थोपा जा रहा है।

Education News Today in Hindi: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भाषा के नाम पर किसी के साथ भी भेदभाव किए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए 11 मार्च को कहा कि नयी शिक्षा नीति के तहत किसी भी भाषा को नहीं थोपा जा रहा है तथा तमिलनाडु के बच्चों को कोई भी भाषा पढ़ने से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। राज्यसभा में शिक्षा मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह इस सदन के माध्यम से पूरे देश को बताना चाहते हैं कि नयी शिक्षा नीति के माध्यम से कोई भाषा किसी पर नहीं थोपी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज बहुभाषी होने का समय है।

education news Dharmendra Pradhan

किसी भाषा को थोपे जाने पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी

उन्होंने कहा कि सरकार ने विश्व की जरूरतों को देखते हुए त्रि-भाषा का फार्मूला बनाया है। उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति की पहली शर्त मातृभाषा में शिक्षा है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के बच्चों को किसी भाषा से पढ़ने से नहीं रोका जा सकता क्योंकि आज के समय में बच्चों की आकांक्षाएं बहुत बढ़ गयी हैं।

End of Feed