Bihar Sports University: बिहार खेल विश्वविद्यालय ने एक मील का पत्थर हासिल कर लिया है। राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) की सदस्यता मिल गई है। दरअसल, विश्वविद्यालय ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) की सदस्यता के लिए आवेदन किया था, जिस अब मंजूरी मिल गई है। बता दें कि AIU भारत में विश्वविद्यालय शिक्षा के मानकों को निर्धारित करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित संगठन है।
Bihar Sports University
AIU सदस्यता से बिहार खेल विश्वविद्यालय को क्या-क्या लाभ मिलेंगे ?
इस सदस्यता के साथ बिहार खेल विश्वविद्यालय अब उन प्रमुख शिक्षण संस्थानों के समूह में शामिल हो गया है जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, सहयोग और नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं। बता दें कि AIU सदस्यता से बिहार खेल विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक मंचों और चर्चाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही अन्य विश्वविद्यालयों के साथ अनुसंधान और खेल विकास में सहयोग का मार्ग। इसके साथ ही खेल विज्ञान प्रबंधन और कोचिंग में छात्रों और शिक्षकों को अधिक अवसर मिलेगा।
