बड़ी खबर! ईद उल जुहा पर एग्जाम देने से चूके छात्र, अब 4 जुलाई को दे सकेंगे परीक्षा

DU Revises 28 May Exam Schedule 2026: ईद उल जुहा के कारण 28 मई 2026 को परीक्षा में उपस्थित न हो पाने वाले छात्रों के पास 4 जुलाई 2026 के बाद परीक्षा देने का विकल्प होगा।

DU Revises 28 May Exam Schedule 2026: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 28 मई की परीक्षा में शामिल न हो पाने वाले छात्रों को 4 जुलाई, 2026 के बाद परीक्षा में दोबारा बैठने की अनुमति दी है। यह कदम एआईएसए के विरोध प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है, जो ईद-उल-अधा के चलते परीक्षा की तारीख बदलने की मांग कर रहे थे।

DU Revises 28 May Exam Schedule 202

ईद उल जुहा पर एग्जाम न देने वाले छात्र 4 जुलाई को दे सकेंगे परीक्षा

विश्वविद्यालय के आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है, "पात्र छात्रों को इस विकल्प का लाभ उठाने के लिए अपने प्रधानाचार्य/विभागाध्यक्ष को ईमेल करना होगा।" विश्वविद्यालय के इस निर्णय से छात्रों का गुस्सा शांत हुआ है, क्योंकि वे कई दिनों से परीक्षा के समय को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं हार ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ट्वीट कर बताया कि, ईद-उल-जुहा के कारण 28 मई 2026 को परीक्षा में उपस्थित न हो पाने वाले छात्रों के पास 4 जुलाई 2026 के बाद परीक्षा देने का विकल्प होगा। पात्र छात्रों को इस विकल्प का लाभ उठाने के लिए अपने प्रधानाचार्य/विभागाध्यक्ष को ईमेल करना होगा।

End of Feed