DU UG Admissions 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी की सिमुलेटेड रैंक लिस्ट, जानें क्‍यों है जरूरी

DU UG Admission 2026: डीयू ने अपने CSAS (Common Seat Allocation System) पोर्टल पर कॉलेज और कोर्स की पसंद (Preferences) को बदलने या सुधारने की विंडो को बंद कर दिया है और सिमुलेटेड रैंक लिस्ट जारी कर दी है।

DU UG Admissions 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अंडरग्रेजुएट (UG) एडमिशन 2026 के लिए कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम (CSAS) के तहत कॉलेज और कोर्स की पसंद (Preferences) में बदलाव करने की सुविधा बंद कर दी है। करेक्शन विंडो 13 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे बंद हुई। अब यूनिवर्सिटी 16 जुलाई 2026 को पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगी। DU के अनुसार, 2.08 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन कर लिया है। अब सबकी नजरें 16 जुलाई 2026 पर टिकी हैं, जब शाम 5:00 बजे पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट आएगी।

DU UG Admissions 2026

DU UG Admissions 2026

रजिस्ट्रेशन और कंपटीशन का पूरा गणित

  • कुल साइन-अप (शुरुआती): 2,73,751 छात्र
  • फाइनल फॉर्म पूरा करने वाले: 2,18,284 छात्र

End of Feed