DU Admission 2022: राउंड 2 के लिए खाली सीटों की जानकारी आज होगी जारी, ऐसे करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 07:14 AM IST

DU Admission 2022 csas round 2 begins: डीयू एडमिशन को लेकर आज नया अपडेट जारी होने वाला है, आज राउंड 2 के लिए खाली सीटों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि राउंड 1 के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी आज है।

DU Admission 2022 Latest News: डीयू एडमिशन में आज यानी 25 अक्टूबर को नया अपडेट जारी होने वाला है। राउंड 2 के लिए खाली सीटों की जानकारी आज admission.uod.ac.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसी के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर देगा। इससे पहले राउंड 1 को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। डीयू एडमिशन 2022 के तहत पहले राउंड में 80,164 सीट्स अलॉट किए गए थे जबकि 72,865 उम्मीदवारों ने इन सीट्स को स्वीकार कर लिया था। राउंड 1 के लिए पहले 24 अक्टूबर की शाम तक फीस जमा करने की समय सीमा थी, जिसे त्योहार की वजह से बढ़ाकर 25 अक्टूबर कर दिया गया।

du admissions 2022 csas round 2 begins

DU Admission 2022

ध्यान दें, जो उम्मीदवार आज यानी 25 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे तक एडमिशन फीस नहीं जमा कर पाएंगे वे सीएसएएस के किसी भी दौर में भाग नहीं ले पाएंगे।

End of Feed