NEET (UG) 2026 री-एग्जाम से ठीक पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों और अभिभावकों को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी किसी भी तरह की चिंता न करें और पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा दें। सरकार परीक्षा के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। धर्मेंद्र प्रधान ने कुछ लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की नई पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से कुछ घंटे पहले भी कुछ तथाकथित लोगों द्वारा गलत उद्देश्य से बयानबाजी और भ्रम फैलाने की कोशिश की गई। ऐसे प्रयास छात्रों के मन में अनावश्यक तनाव पैदा करते हैं और उनके भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं।
नीट री एग्जाम से पहले क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान
अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील
शिक्षा मंत्री ने कहा कि NEET की दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है और इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। सरकार का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत के बच्चों को कष्ट नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अब समय आ गया है कि वे अपनी मेहनत का प्रदर्शन करें। ऐसे में किसी भी तरह की अफवाह या नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश उचित नहीं है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी भी सख्ती से की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बच्चों तक पहुंचने नहीं देगी।
धर्मेंद्र प्रधान ने कुछ लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की नई पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से कुछ घंटे पहले भी कुछ तथाकथित लोगों द्वारा गलत उद्देश्य से बयानबाजी और भ्रम फैलाने की कोशिश की गई। ऐसे प्रयास छात्रों के मन में अनावश्यक तनाव पैदा करते हैं और उनके भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं।
धर्मेंद्र प्रधान ने अंत में छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि सरकार की पूरी कोशिश है कि परीक्षा पारदर्शी, निष्पक्ष और तनावमुक्त माहौल में संपन्न हो, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके
