Delhi Nursery Admission 2026: अपने नन्हे मुन्ने को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे पैरेंट्स के कमर कसने की बारी आ गई है। दिल्ली सरकार ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी और पहली क्लास में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। दिल्ली के करीब 1700 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल के एडमिशन 4 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे। 4 दिसंबर से दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की दौड़ शुरू हो जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने साफ कहा है कि ड्रॉ चाहे कंप्यूटर से हो या पर्चियों से पेरेंट्स की मौजूदगी में ट्रांसपेरेंट ढंग से किया जाएगा।चयनित छात्रों की पहली लिस्ट 23 जनवरी 2026 को जारी होगी, जबकि दूसरी लिस्ट 9 फरवरी को आएगी। सामान्य कैटेगरी की 75% सीटों पर यह प्रक्रिया लागू होगी, जबकि ईडब्ल्यूएस/वंचित वर्ग के लिए अलग निर्देश जारी किए जाएंगे।
Delhi Nursery Admission 2026 (Canva)
Nursery Admission: फीस और रजिस्ट्रेशन नियम
स्कूल केवल 25 रुपये बतौर रजिस्ट्रेशन फीस ले सकेंगे जबकि प्रॉस्पेक्टस खरीदना पूरी तरह वैकल्पिक होगा। चयनित अभ्यर्थियों के अभिभावकों को ड्रॉ की जानकारी कम से कम दो दिन पहले स्कूल वेबसाइट, नोटिस-बोर्ड और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि ड्रॉ ऑफ लॉट चाहे कंप्यूटर से हो या पारंपरिक तरीके से, यह अभिभावकों की मौजूदगी में पारदर्शी रूप से आयोजित किया जाएगा।
कैसे करना है आवेदन
2026-27 एकेडमिक ईयर के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार, पेरेंट्स शिक्षा निदेशालय, दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद नर्सरी प्रवेश के लिंक पर क्लिक करें।
- निर्धारित जगह पर जरूरी जानकारी को दर्ज करके आवेदन फॉर्म भर दें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स, जैसे पते का प्रमाण और जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करके 25 रुपये की आवेदन फीस अदा करें।
- फॉर्म जमा करें और संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।
Nursery Admission Documents: इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
- अभिभावक के नाम का राशन कार्ड
- बच्चे या अभिभावक के नाम का डोमिसाइल
- अभिभावक का वोटर आईडी
- बिजली/पानी/टेलीफोन बिल या बच्चे का पासपोर्ट
- माता या पिता के नाम का आधार कार्ड
Nursery Admission Age : प्रवेश की आयु सीमा
शिक्षा निदेशालय ने प्रवेश के लिए आयु सीमा भी स्पष्ट कर दी है। यह सीमा 31 मार्च 2026 को बच्चे की आयु पर आधारित होगी। नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की आयु 3 से 4 वर्ष के बीच होनी चाहिए जबकि केजी में एडमिशन के लिए बच्चे की आयु 4 से 5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की आयु 5 से 6 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
