Delhi Nursery Admission 2024: दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी, केजी, कक्षा 1 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, क्यूआर कोड से मिलेगा फॉर्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 23, 2023, 03:08 PM IST

Delhi Nursery Admission 2024 Begins: दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी, केजी, कक्षा 1 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की दी गई है। छात्रों के माता पिता यहां से आवेदन की अंतिम तारीख देख, स्कूल में सीट्स व दाखिले से जुड़ी दूसरी जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

Delhi Nursery Admission 2024 Begins: दिल्ली के निजी स्कूलों में सामान्य वर्ग के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा एक में आज यानी 23 नवंबर को दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। शिक्षा निदेशालय (डीओई) द्वारा जारी एक परिपत्र से यह जानकारी मिली। डीओई के अनुसार दाखिला फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि 15 दिसंबर है और दाखिले की पहली सूची 12 जनवरी को जारी होगी।

Delhi NurserySchool Admission

दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी, केजी, कक्षा 1 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू (image - canva)

आईटीएल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा आचार्य ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अधिकतर दाखिले ऑनलाइन हो रहे हैं और इस संबंध में उन्होंने अभिभावकों के लिए क्यूआर कोड जोड़ा है जिससे कि वे आसानी से फॉर्म डाउनलोड कर सकें।

End of Feed