Delhi EWS Draw Lottery Final Result 2026 Released: दिल्ली के स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत अपने बच्चे के एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले माता-पिता व अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूह (DG) और विशेष जरूरतों वाले बच्चों (CWSN) के लिए 2026 में होने वाले एडमिशन के लिए ड्रॉ लॉटरी का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके जरिए जो लोग शिक्षा के अधिकार नियमों के तहत आते हैं उनके बच्चों का एडमिशन दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, प्री-प्राइमरी, किंडरगार्टन (KG) और क्लास 1 में होगा।
Delhi EWS Draw Lottery Final Result 2026 Released: ऐसे चेक करें दिल्ली ईडब्ल्यूएस ड्रॉ लॉटरी का फाइनल रिजल्ट
Delhi EWS Lottery Final Result: नर्सरी में एडमिशन के लिए 1306 स्टूडेंट्स
फाइनल ड्रॉ के अनुसार, नर्सरी में एडमिशन के लिए ईडब्ल्यूएस और डीजी कैटेगरी के तहत 1,306 स्टूडेंट्स और सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरी के तहत 3 स्टूडेंट्स को स्कूल अलॉट किए गए हैं। वहीं केजी में एडमिशन के लिए ईडब्ल्यूएस और डीजी कैटेगरी के 586 स्टूडेंट्स को स्कूल अलॉट किए गए हैं। जबकि कक्षा 1 में एडमिशन के लिए शिक्षा निदेशालय ने EWS और DG कैटेगरी के तहत 2,233 बच्चों और CWSN कैटेगरी के 15 बच्चों के नाम शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका, एनटीपीसी यूजी के 1688 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
Delhi EWS Draw Lottery Final Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले edudel.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर EWS/DG Admission सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां आप Lottery Result या School Allotment लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां आप अपना अलॉटमेंट डिटेल चेक कर सकते हैं।
दिल्ली के स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत अपने बच्चे के एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले माता-पिता व अभिभावकों से अनुरोध है कि अलॉटमेंट लिस्ट में बच्चे का नाम व माता पिता का नाम जरूर चेक कर लें।
