CM Shri School Admissions 2026: सीएम श्री स्कूलों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन

CM Shri School Admissions 2026: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीएम श्री स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 6वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा में बच्चों के प्रवेश के लिए अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया edudel.nic.in से पूरी की जा सकती है।

CM Shri School Admissions 2026: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीएम श्री स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र कक्षा 6, 9 और 11वी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, यानी शुक्रवार 27 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक छात्रों के अभिभावक edudel.nic.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

CM Shri School Admissions 2026

दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू (Photo-Canva)

दिल्ली के निवासी ही कर सकते हैं आवेदन

दिल्ली सीएम श्री स्कूलों में प्रवेश केवल वह छात्र ले सकते हैं, जो दिल्ली के निवासी हैं। दिल्ली से बाहर के उम्मीदवार सीएम श्री स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। या फिर वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो 2025-26 के शैक्षणिक सत्र के दौरान दिल्ली के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ रहे थे। इन नियमों का पालन न करने वाले उम्मीदवार का आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

End of Feed