Dehradun School Closed Today, School Closed In Uttarakhand, Dehradun: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज यानी 10 जुलाई को भारी बारिश होने की (Dehradun School Closed) संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और एनडीएमए के नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई (Dehradun School Closed News) गई है। यहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे जनपद में भूस्खलन जैसी आपदाओं की आशंका भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी स्कूलों को बद करने का आदेश दिया है। ऐसे में यहां सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल आज बंद रहेंगे।
Dehradun School Closed Today: आज बंद रहेंगे देहरादून के सभी स्कूल (फोटो आभार: iStock)
School Closed In Dehradun: आज बंद रहेंगे देहरादून के सभी स्कूल
भारतीय मौसम विभाग, देहरादून एवं एनडीएमए के नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 10 जुलाई 2025 को देहरादून में भारी बारिश के साथ गर्जन व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इससे किसी प्रकार की घटना हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए अपर जिलाधिकारी ने समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों के साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया गया है।
Dehradun School Closed Today: इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट
बता दें मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के अलावा रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों मे हल्की बारिश की संभावना है।
