2 मिनट में 15 लाख हिट्स, फिर भी नहीं रुका CBSE पोर्टल; साइबर टीम ने संभाली कमान

CBSE के रिवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल पर साइबर हमलों की भी कोशिशें हुईं। बावजूद इसके बोर्ड की साइबर सुरक्षा टीम ने सभी हमलों को नाकाम कर पोर्टल को सुचारु रूप से चालू रखा।

CBSE Revaluation and Verification Portal: CBSE के रिवैल्यूएशन और उत्तर पुस्तिका वेरिफिकेशन पोर्टल पर छात्रों की भारी संख्या में पहुंच के बीच साइबर हमलों की कोशिशें भी सामने आई हैं। इसके बावजूद बोर्ड की तकनीकी और साइबर सुरक्षा टीमों ने पोर्टल को लगातार चालू रखा और आवेदन प्रक्रिया बिना किसी बड़ी रुकावट के जारी रही। मंगलवार दोपहर तक 16 हजार से अधिक छात्र सफलतापूर्वक अपने आवेदन जमा कर चुके थे। यह स्थिति ऐसे समय में बनी जब पोर्टल पर हजारों छात्र एक साथ लॉगिन कर रहे थे और दूसरी ओर साइबर हमलावर सिस्टम को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। CBSE का कहना है कि छात्रों की सुविधा और डेटा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी तकनीकी चुनौतियों का समय रहते समाधान किया गया।

Cyberattack on CBSE Revaluation

सिस्टम को बाधित करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर साइबर अटैक की कोशिश

बोर्ड के अनुसार, पोर्टल एक समय में 8,000 से अधिक यूजर्स को संभालने में सक्षम रहा। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने सिस्टम को बाधित करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर साइबर हमले करने का प्रयास किया। सबसे गंभीर हमले में मात्र दो मिनट के भीतर करीब 15 लाख हिट्स भेजे गए, जिसे डिनायल-ऑफ-सर्विस (DoS) अटैक माना जा रहा है। इसके अलावा पोर्टल की फाइलों और डेटा तक अनधिकृत पहुंच बनाने के लिए एक लाख से ज्यादा कोशिशें भी दर्ज की गईं।

End of Feed