CWC Assistant Manager Recruitment 2026: सीडब्ल्यूसी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय भंडारण निगम में असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर के 327 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट मैनेजर व जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cwceportal.com/careers पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 है। यहां आप सीडब्ल्यूसी के असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
CWC Assistant Manager Recruitment 2026: सीडब्ल्यूसी में नौकरी काै शानदार मौका
CWC Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य) - 70
- असिस्टेंट मैनेजर (तकनीक) - 60
- असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) - 10
- असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग सिविल) - 22
- कनिष्ठ कार्यकारी (इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल) - 05
- असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग मैकेनिकल) - 04
- कनिष्ठ कार्यकारी (सामान्य) - 67
- कनिष्ठ कार्यकारी (तकनीक) - 78
CWC Recruitment 2026 Qualification: सीडब्ल्यूसी असिस्टेंट मैनेजर के लिए क्वालिफिकेशन
कनिष्ठ कार्यकारी असिस्टेंट मैनेजर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां असिस्टेंट मैनेजर सामान्य के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 2 वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं असिस्टें मैनेजर तकनीक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कृषि, खाद्य प्रौद्योगिकी, खाद्य विज्ञान, खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी प्रबंधन, या जैव प्रौद्योगिकी में बी.ई. या बी.टेक. डिग्री होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
CWC Recruitment 2026 Apply Online: सीडब्ल्यूसी असिस्टेंट मैनेजर के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले CWC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CWC Assistant Manager Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CWC Recruitment 2026 Application Fees:आवेदन शुल्क
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के लिए 1350 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि एससी, एसटी, महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
सीडब्ल्यूसी असिस्टेंट मैनेजर के लिए सेलेक्शन प्रोसेस
सीडब्ल्यूसी असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू होगा। जबकि कनिष्ठ कार्यकारी के लिए इंटरव्यू नहीं होगा। यहां अभ्यर्थी का सेलेक्शन सीबीटी परीक्षा व डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा।
