Current Affairs Today Question Answer (17 मार्च के करेंट अफेयर्स): करेंट अफेयर्स 17 मार्च में आज ऐसे जरूरी सवाल जवाब हैं, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 100 प्रतिशत कारगर हैं। (Current Affairs Today in Hindi) गौरतलब है, करेंट अफेयर्स एक ऐसा विषय है जिसे पढ़ना सभी को पसंद है, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे हों (Current Affairs Today UPSC) ऐसे में ज्ञान बढ़ाने के लिए हमारे इस लेख को पढ़िए और खुद को अपडेट करिये। (Current Affairs Today India) टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की टीम इस लेख के माध्यम से आपके लिए देश व दुनिया की करेंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें लेकर आए हैं।
17 मार्च के टॉप करेंट अफेयर्स
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने लो-लेवल ट्रांसपोर्टेबल रडार (एलएलटीआर), अश्विनी के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ 2,906 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
Current Affairs Today India
1. लो-लेवल ट्रांसपोर्टेबल रडार, एलएलटीआर (Low-level Transportable Radar, LLTR) किस संगठन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया?
Ans. डीआरडीओ और बीईएल
2. जल स्थिरता सम्मेलन 2025 (Water Sustainability Conference 2025) किस शहर में आयोजित किया गया?
Ans. नई दिल्ली
3. पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) किस राज्य में स्थित है?
Ans. उत्तर प्रदेश
4. हाल ही में खबरों में रही “थैलेसीमिया” या “Thalassemia” किस प्रकार की बीमारी है?
Ans. Genetic blood disorder या आनुवंशिक रक्त विकार
5. हाल ही में खबरों में APAAR ID काफी चर्चित रहा, ये किस पहल का हिस्सा है?
Ans. वन नेशन वन स्टूडेंट
6. हाल ही में किस संगठन ने “कंपैशन एंड प्राइमरी हेल्थ केयर” या “Compassion and Primary Health Care” शीर्षक से रिपोर्ट जारी की?
Ans. World Health Organization (विश्व स्वास्थ्य संगठन)
7. विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में पदक तालिका में कौन सा देश शीर्ष पर रहा?
Ans. भारत
8. ओडिशा में शंख और दक्षिण कोयल नदियों के संगम से बनने वाली नदी का नाम क्या है?
Ans. ब्राह्मणी नदी
