Current Affairs Today in Hindi, National Water Awards 2023 Winners List: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आज 14 अक्टूबर को नई दिल्ली में श्रम शक्ति भवन, 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं की सूची की घोषणा कर दी है। ओडिशा पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 में शीर्ष स्थान पर रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया है। ये जानकारी जलशक्ति मंत्रालय की तरफ से आती है।
राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 (image - PIB)
National Water Awards 2023: कौन रहा तीसरे नंबर पर
गुजरात और पुडुचेरी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह पुरस्कार नौ श्रेणियों में देने की घोषणा की गई। पूरे भारत में जल संरक्षण और प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाता है।
National Water Awards 2023: पुरस्कार समारोह 22 अक्टूबर को
जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं की सूची की घोषणा की। पुरस्कार समारोह 22 अक्टूबर को होगा, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।
National Water Awards 2023: 11,000 पारंपरिक जलाशयों का जीर्णोद्धार
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जलसंरक्षण में ओडिशा की उल्लेखनीय उपलब्धियों में 53,000 से अधिक जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण और 11,000 पारंपरिक जलाशयों का जीर्णोद्धार शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, 21,000 अपशिष्ट जलशोधन संयंत्र स्थापित किए गए, जिससे 90,900 हेक्टेयर से अधिक सिंचित भूमि को सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों के तहत लाया गया और उसके परिणामस्वरूप 87,000 किसानों को लाभ हुआ।
National Water Awards 2023: 17,900 से अधिक गांवों में नलजल कनेक्शन
अधिकारी ने कहा कि राज्य ने वनीकरण में भी महत्वपूर्ण प्रगति की है और नौ करोड़ पौधे लगाये गये। जलशक्ति मंत्रालय ने कहा कि दूसरे नंबर पर रहे उत्तर प्रदेश की जल जीवन मिशन के तहत उसके प्रयासों के लिए सराहना की गई। इस मिशन के तहत 17,900 से अधिक गांवों में नलजल कनेक्शन दिये गये, परिणामस्वरूप 1.91 करोड़ परिवार लाभान्वित हुए।
मंत्रालय के मुताबिक, उत्तर प्रदेश ने अपशिष्ट जल प्रबंधन में भी प्रगति की है, गंगा नदी में प्रदूषण कम करने के लिए 4,100 एमएलडी की संयुक्त क्षमता वाले 133 मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) का निर्माण किया है।
(भाषा इनपुट के साथ)
