CUET UG 2026 रिजल्ट का इंतजार कब होगा खत्म? किसी भी समय जारी हो सकते हैं नतीजे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 21, 2026, 11:30 AM IST

CUET UG result 2026 anytime check scorecards direct link cuet.nta.nic.in: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 के परिणाम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

CUET UG result 2026: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 के परिणाम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और अब माना जा रहा है कि एजेंसी किसी भी समय परिणाम घोषित कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दो से तीन दिन में सीयूईटी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।

CUET UG 2026 रिजल्ट का इंतजार कब होगा खत्म?

CUET UG 2026 रिजल्ट का इंतजार कब होगा खत्म?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NTA रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी कर सकता है। इसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना आवेदन संख्या (Application Number) और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करना होगा। CUET UG 2026 का आयोजन 11 मई से 31 मई तक किया गया था। कुछ परीक्षाएं बाद में 6 और 7 जून को भी आयोजित कराई गईं। परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद NTA ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कर छात्रों से आपत्तियां मांगी थीं। अब अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है।

End of Feed