एजुकेशन

CUET UG Result 2024 Declared: जारी हुआ सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

CUET UG Result 2024 Declared on exams.nta.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CUET UG Result 2024 Declared

CUET UG Result 2024 Declared on exams.nta.ac.in: सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET UG) का रिजल्ट आज यानी 28 जुलाई को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज अपना रिजल्ट (NTA CUET UG Result 2024) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 (CUET UG Result 2024 Link) डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Result 2024: मई में हुई थी सीयूईटी यूजी परीक्षा

सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15 मई से 29 मई 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविनल आंसर-की 7 जुलाई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 9 जुलाई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। हालांकि, सीयूईटी यूजी आंसर-की के खिलाफ शिकायत करने वाले 1000 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए री-एग्जाम 19 जुलाई को हुआ। जबकि, फाइनल आंसर-की 25 जुलाई को जारी हुई।

How to download CUET UG Result 2024

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: अगस्त में होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, नोट कर लें पैटर्न

NTA CUET UG Result 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रैजुएट कोर्स में एडमिशन मिलता है। इस साल परीक्षा का आयोजन देश के 379 शहरों में ऑफलाइन मोड में किया गया, जिसमें 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें