LIVENTA CUET UG Registration : एनटीए ने लॉन्च किया आवेदन करने के लिए पोर्टल, इस लिंक से करें अप्लाई

NTA CUET UG Registration : एनटीए ने लॉन्च किया आवेदन करने के लिए पोर्टल, इस लिंक से करें अप्लाई
CUET UG 2024 Registration Form Date Sarkari Result Official Website Update: CUET UG 2024 आवेदन पत्र आज 27 फरवरी, 2024 (शाम) को जारी कर दिया गया है। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने पहले ही समाचार एजेंसी ANI को बताया था कि 'सीयूईटी-यूजी आवेदन प्रक्रिया 26 या 27 तक में शुरू हो जाएगी।' अब इच्छुक छात्र cuet.samarth.ac.in पर आज यानी 27 फरवरी से 26 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। CUET UG 2024 Exam के लिए वे छात्र एलिजिबल हैं, जिन्होंने कक्षा 12/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो, या 2024 में उपस्थित हो रहे हैं।
CUET UG 2024 Registration Link
CUET UG केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य पार्टिसिपेटिंग इंस्ट्यूशन में ग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश के लिए है। आवेदकों की संख्या के हिसाब से यह देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है, जिसमें हर साल 10 लाख से अधिक उम्मीदवार भाग लेते हैं।
NTA CUET UG Registration 2024 Live - शुरू हुए सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन
CUET UG 2024: Online Application portal launched नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कल यानी 27 फरवरी को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट या सीयूईटी यूजी 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म के लिए पोर्टल लॉन्च कर दिया। उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर आवेदन कर सकते हैं।
CUET UG Registration 2024 Live - हाइब्रिड मोड में होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा
सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए अभ्यर्थी 27 फरवरी से 26 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इस साल परीक्षा का आयोजन हाइब्रिड मोड (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट / पेन और पेपर) में किया जाएगा।
CUET UG Registration 2024 Live - 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15 मई से 31 मई 2024 तक देश और विदेश के 380 शहरों में किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी।
CUET UG Registration 2024 Live - यहां देखें नोटिफिकेशन
CUET UG Registration 2024 Live - मई में परीक्षा, जून में रिजल्ट
एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15 मई से 31 मई 2024 तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा की सिटी स्लिप 30 अप्रैल और एडमिट कार्ड मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। जबकि, सीयूईटी यूजी रिजल्ट की घोषणा 30 जून को होगी।
CUET UG Registration 2024 Live - जारी हुआ नोटिफिकेशन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स exams.nta.ac.in पर आज यानी 27 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
CUET UG Registration 2024 Live - कब आएगा सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीयूईटी यूजी एगजाम का नोटिफिकेशन इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगाष
CUET UG Registration 2024 Live - इस तारीख को होगी सीयूईटी परीक्षा
एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15 मई से 31 मई 2024 तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। स्टूडेंट्स एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET UG Registration 2024 Live - यूजी कोर्स में मिलेगा एडमिशन
सीयूईटी यूजी एग्जाम का नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।
CUET UG Registration 2024 Live - जारी होने जा रहा नोटिफिकेशन
एनटीए ने सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन आज जारी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
NTA CUET UG Registration 2024 Live - सीयूईटी यूजी के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सीयूईटी की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
NTA CUET UG Registration 2024 Live - खत्म होगा सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन का इंतजार
सीयूईटी नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी एग्जाम का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
NTA CUET UG Registration 2024 Live: 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15 मई से 31 मई 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी।
CUET UG 2024 कब है परीक्षा
जो उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन पत्र जारी होने के बाद cuet.samarth.ac.in पर भर सकते हैं। एनटीए के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार सीयूईटी यूजी 2024 प्रवेश परीक्षा 15 मई से 31 मई 2024 के बीच होने वाली है।
CUET UG Registration 2024 Live - जगदीश कुमार ने कहा....
यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज 27 फरवरी 2024 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) 2024 सत्र पंजीकरण लिंक सक्रिय करने की संभावना है।
CUET UG 2024 Registration Live - आज शाम से करें पंजीकरण
CUET UG प्रवेश परीक्षा विभिन्न UG क्षेत्रों में प्रवेश प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है। जैसे कि बी.एससी, बीबीए, बीसीए, बी.टेक, बीए, बी.कॉम और भी बहुत कुछ। CUET UG 2024 Registration Date आज शाम की है, उम्मीदवार cuet.smarth.ac.in से पंजीकरण कर सकेंगे।
CUET UG 2024 Registration Live - कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए यहां से करें पंजीकरण
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट जिसे CUET के नाम से जाना जाता है। CUET शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है, जिसका प्रबंधन भारत सरकार द्वारा किया जाता है। सीयूईटी परीक्षा आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सभी लोकप्रिय सरकारी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सभी यूजी और पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करना है।
CUET UG Registration 2024 Live - जल्द शुरू होने वाला है पंजीकरण
Common University Entrance Test {UG, PG} 2024-25 पंजीकरण विंडो जल्द ही खुलने वाला है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) पंजीकरण विंडो को ओपन करेगी। उम्मीदवार cuet.smarth.ac.in से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
CUET UG Registration 2024 Live - सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन पत्र
सीयूईटी यूजी 2024 के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट के आवेदन फॉर्म आज, 27 फरवरी को जारी होने की संभावना है। प्रक्रिया शुरू होने पर उम्मीदवार cuet.samarth.ac.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CUET UG 2024 Registration के लिए क्या है योग्यता
CUET UG 2024 Registration के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या इस साल उसमें शामिल होना चाहिए। यह एक कॉमन एंट्रेस परीक्षा है।