एजुकेशन

CUET UG Admit Card 2026 Released: जारी हुआ सीयूईटी यूजी 31 मई परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CUET UG Admit Card 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 31 मई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CUET UG Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड

CUET UG Admit Card 2026 Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 31 मई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (CUET UG Admit Card 2026) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर (CUET UG Admit Card) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। एनटीए ने बताया कि 6 और 7 जून 2026 को होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किए जाएंगे।

ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड के साथ व प्रवेश पत्र ले जाना न भूलें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CUET UG Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET UG Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके डेक्सटॉप पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET UG Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की को श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्ती मेल कर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफशियल वेबसाइट विजिट करें।

Why CUET UG Exam is conducted: सीयूईटी यूजी की परीक्षा क्यों होती है

सीयूईटी यूजी (CUET UG) यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा देश के केंद्रीय, राज्य और कई निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी छात्रों को एक समान अवसर देना और कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article