CUET UG Answer Key 2024 Released: जारी हुई सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CUET UG Answer Key 2024 Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी यूजी की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर डाउनलोड कर (CUET UG Answer Key) सकते हैं। यहां देखें सीयूईटी यूजी रिजल्ट की डेट।

KEY HIGHLIGHTS
  • एनटीए ने सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया है।
  • परीक्षा 15 मई से 29 मई तक आयोजित की थी।
  • सीयूईटी यूजी आंसर की पर आपत्ति की आखिरी तारीख 9 जुलाई है।

CUET UG Answer Key 2024 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर (CUET UG Answer Key) सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 9 जुलाई तक का समय (CUET UG Answer Key 2024 Download) दिया गया है। इन आपत्तियों का निपटारा करने के बाद रिजल्ट घोषित कर (CUET UG Result) दिया जाएगा।

CUET UG Answer Key 2024 Released

CUET UG Answer Key 2024 Released: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी यूजी की आंसर की

CUET UG Exam Date: सीयूईटी यूजी एग्जाम डेट

बता दें सीयूईटी यूजी की परीक्षा 15 मई, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को थी। परीक्षा के लिए कुल 13 लाख 47 हजार 618 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें पुरुषों की संख्या 7.17 लाख थी, जबकि महिलाओं की संख्या 6.30 लाख थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Answer Key 2024 Download

  • CUET UG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET UG Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • प्रारंभिक उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET UG Answer Key: प्रश्नानुसार इतने रुपये शुल्क

सीयूईटी यूजी की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यदि आपको किसी प्रश्न या आंसर पर संदेह है तो अभ्यर्थी यहां आपत्ति कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको प्रश्नानुसार 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

CUET UG Result 2024 Date: कब जारी होगा सीयूईटी यूजी का रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी के रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। कयास लगाया जा रहा है कि रिजल्ट 15 जुलाई तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि इस पर एनटीए ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

End of Feed