CUET UG 2026: फिर खुली सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो, जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म

CUET UG 2026 Registration Window Reopen: NTA ने सीयूईटी यूजी 2026 के लिए अप्लाई करने के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खोल दी है। जो लोग इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने से चूक गए थे, वे CUET UG की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in से आवेदन कर सकते हैं, जानें क्या है अंतिम तिथि

CUET UG 2026 Registration Window Reopen: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खोल दी है। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से 26 फरवरी से पहले आवेदन कर सकेंगे। ध्यान रहे, ज्यादा समय के लिए आवेदन विंडो नहीं खुला है, ये मौका केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जो किसी कारणवश आवेदन करने से रह गए थे।

CUET UG 2026 Registration Window reopen

सीयूईटी यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, कैंडिडेट को यह पक्का करने की सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान डाली गई सभी जानकारी सही और पूरी हो। चूंकि यह आवेदन के लिए आखिरी व अतिरिक्त समय है, इसलिए एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के बाद कोई करेक्शन की सुविधा नहीं दी जाएगी।

End of Feed