CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई

CUET UG 2025 Application Extended: सीयूईटी यूजी का आयोजन 8 मई से 1 जून 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी।

CUET UG 2025 Application Extended: सीयूईटी यूजी एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख (CUET UG 2025 Apply Date) बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर 24 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी 25 मार्च की रात 11:50 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। जबकि, आवेदन पत्र में गलती होने पर उसमें 26 मार्च से 28 मार्च तक सुधार किया जा सकेगा।

CUET UG 2025

CUET UG 2025

CUET UG Exam 2025 Date: 13 भाषाओं में होगी परीक्षा

सीयूईटी यूजी का आयोजन 8 मई से 1 जून 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed