CUET UG 2023, CUET UG Exam City Slip 2023: सीयूईटी यूजी एग्जाम में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज जारी कर दी जाएगी। जिन स्टूडेंटस ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से एग्जाम सिटी स्लिप चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CUET UG Exam City Slip 2023
CUET UG 2023 Date: 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 21 मई से 31 मई 2023 तक किया जाएगा। यह परीक्षा पंजाबी, तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और गुजराती समेत 13 भाषाओ में होगी। इस साल सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए 16.85 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। हालांकि, लगभग 14 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन जमा किया।
CUET UG Admit Card 2023: आज जारी होगी सिटी स्लिप
सीयूईटी यूजी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज यानी 30 अप्रैल को जारी कर दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। जिसे स्टूडेंट्स एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download CUET UG Exam City Slip 2023
- सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
- इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी एक नेशनल लेवल की परीक्षा है। इसका आयोजन देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है। इस साल परीक्षा के लिए 9 फरवरी से 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
