एजुकेशन

MP Board 10th, 12th Result 2023: एक साथ आएगा एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, नोट कर लें डेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 30, 2023, 07:17 AM IST

MP Board 10th, 12th Result 2023, MP Board Result 2023 Date and Time: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जारी करने जा रहा है। इस साल परीक्षा का आयोजन मार्च में किया गया था।

Image

MP Board 10th 12th Result 2023

Photo : iStock

MP Board 10th, 12th Result 2023, MP Board Result 2023 Date and Time: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी।

MP Board Result 2023 Date: एक साथ आएगा 10वीं व 12वीं रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 27 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक हुई थी। इस साल परीक्षा में लगभग 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट एक साथ 1 मई को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

MP Board Class 10th 12th Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बता दें कि कंपार्टमेंट एग्जाम में भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर स्टूडेंट को फेल घोषित कर दिया जाएगा।

How to download MP Board Class 10th 12th Result 2023

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
MPBSE MP Board Result 2023: कितना होगा पास प्रतिशत

बीते साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में 9,31,860 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें 59.54% स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया था। वहीं, 12वीं में 6,29,381 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें से 72.72% स्टूडेंट्स पास हुए थे। हालांकि, इस साल 10वीं और 12वीं का पास प्रतिशत 80 से अधिक होने की उम्मीद है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article