एजुकेशन

BPSC 68th Main Admit Card 2023: जारी हुआ बीपीएससी 68वीं मेन एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 30, 2023, 08:58 AM IST

BPSC 68th Main Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC 68th Main Admit Card 2023 OUT

BPSC 68th Main Admit Card 2023, BPSC 68th Main Exam 2023: बीपीएससी 68वीं मेन एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए यूजर नेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

BPSC 68th Main Exam 2023: मई में होगी परीक्षा

बीपीएससी 68वीं परीक्षा के माध्यम से 324 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 मई, 17 मई और 18 मई 2023 को किया जाएगा। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लगभग 800 केंद्रों पर हुई और इसका रिजल्ट 27 मार्च को जारी किया गया। ध्यान रहे कि मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा

BPSC 68th Main Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download BPSC 68th Main Admit Card 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद बीपीएससी 68वीं मेन एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी BPSC 68th Main Admit Card 2023 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
Direct Link - BPSC 68th Main Admit Card 2023

BPSC 68th Main Admit Card 2023: इस बात का रखें ध्यान

आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का ई- एडमिट कार्ड जारी किया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों का डाक के जरिए प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article