CUET UG 2023, CUET UG Admit Card 2023: सीयूईटी परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी का एडमिट कार्ड आज यानी 17 जून को जारी कर दिया गया है। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।
CUET UG Admit Card 2023
CUET UG Exam 2023: कब होगी परीक्षा
सीयूईटी परीक्षा का अगला चरण 19 जून और 20 जून को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसे हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में होगी।
CUET UG Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात
सीयूईटी यूजी के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download CUET UG Admit Card 2023
- आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो स्टूडेंट्स एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011 - 40759000 / 011 - 69227700 या ई-मेल cuet-ug@nta.ac.in के जरिए संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
