CUET PG Final Answer Key 2023, CUET PG Result 2023 Date: सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पीजी परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से सीयूईटी पीजी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी फाइनल आंसर-की पीडीएफ (CUET PG Final Answer Key 2023 Link) डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG Final Answer Key 2023
CUET PG Exam 2023: कब हुई सीयूईटी पीजी परीक्षा
एनटीए की ओर से सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 5 जून से 17 जून और 22 जून से 30 जून तक किया गया था। यह परीक्षा देश के 295 और देश के बाहर 24 शहरों में हुई थी। जारी सूचना के अनुसार, इस साल सीयूईटी पीजी परीक्षा में कुल 876908 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
CUET PG Final Answer Key 2023: डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की
सीयूईटी पीजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 13 जुलाई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 16 जुलाई तक ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। इस पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद एनटीए ने आज फाइनल आंसर-की जारी कर दी है, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download CUET PG Final Answer Key 2023
- सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी पीजी फाइनल आंस-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
CUET PG Result 2023 Date: कब जारी होगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीयूईटी पीजी परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
