एजुकेशन

CUET PG Answer Key 2026: एनटीए ने धुरंधर स्टाइल में दिया सीयूईटी पीजी आंसर की अपडेट, कहा- 'बच्चा है तू मेरा, परेशान ना हो?

सीयूईटी पीजी 2026 की आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों को एनटीए ने मजाकिया अंदाज में अपडेट दिया है। एनटीए ने साथ ही छात्रों के लिए एक मैसेज भी लिखा है।

Image

CUET PG Answer Key 2026

CUET PG 2026 की प्रोविजनल आंसर की का लाखों अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है। एनटीए ने इसे लेकर अपडेट भी जारी किया है। हालांकि इस बार छात्रों का इंतजार थोड़ा लंबा होने वाला है। लेकिन इस बात की जानकारी एनटीए ने एकदम धुरंधर स्टाइल में दी है। आमतौर पर प्रेस रिलीज के जरिये अपडेट देने वाले एनटीए (cuet pg 2026 answer key) ने इस बार सोशल मीडिया के जरिये ये अपडेट दिया है और कुछ ऐसा कहा कि छात्र भी मुस्कुरा दिये। एनटीए ने आंसर की को लेकर अपडेट दिया कि ये बस आने ही वाली है और ऐसे में घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इसके लिए NTA ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली के मशहूर डायलॉग का सहारा लिया।

सीयूईटी पीजी 2026 आंसर की का अपडेट

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एनटीए ने एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया जिसमें फिल्म धुरंधर के मशहूर किरदार जमील जमाली का डायलॉग सुनाई दे रहा है। (cuet pg 2026) वीडियो में कहा कि बच्चा है तू मेरा, परेशान ना हो.... CUET PG की प्रोविजनल आंसर की जल्दी जारी होगी। एनटीए ने जैसे ही ये ट्वीट किया, ये सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। इसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

एनटीए ने इसके साथ ही एक मैसेज लिखा, जिसमें छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मेहनत की पूरी कद्र है और आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। ऐसे में एनटीए के इस अंदाज ने छात्रों को हल्की फुल्की राहत दी है।

क्या होती है प्रोविजनल आंसर की ?

बताते चलें कि CUET PG की प्रोविजनल आंसर की छात्रों के लिए बेहद जरूरी होती है। वे इसके जरिये अपने दिए सवालों के जवाब चेक करते हैं। और इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में उनका कितना स्कोर बन रहा है। आंसर की में एग्जाम डेट, शिफ्ट, पेपर कोड, क्वेश्चन आईडी और सही उत्तर जैसी जानकारियां होती हैं। अगर किसी भी छात्र को ऐसा लगता है कि किसी भी सवाल का जवाब गलत दिया गया है तो वो उसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकता है।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

End of Article