CBSE CTET Result 2026: सीटेट रिजल्ट कब आएगा? जानें कहां से कर सकेंगे चेक

CTET 2026 Result Date Expected: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटेट परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित करने वाला है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो जानें क्या है अभी तक का अपडेट? सीटेट रिजल्ट कब आएगा? और कहां से कर सकेंगे चेक

CTET 2026 Result Date Expected: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटेट परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित करने वाला है। बता दें, सीटेट परीक्षा के बाद आंसर की जारी की गई थी, जिसके बाद आपत्ति उठाने का अवसर दिया गया था। कुछ छात्रों ने ऑब्जेक्शन किया था, जिस पर समीक्षा की जा रही है। हालांकि ये प्रोसेस कितने प्रतिशत पूर हो चुका है, ये अभी क्लियर नहीं है। लेकिन प्रोसेस पूरा करने के बाद रिजल्ट को जारी किया जाएगा।

ctet result 2026 kb aayega

सीटेट रिजल्ट कब आएगा

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 7 और 8 फरवरी, 2026 को पूरे देश में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। यही कारण है कि इसे भारत में टीचिंग पदों की भर्ती के लिए सबसे बड़ी एलिजिबिलिटी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

End of Feed