CTET Result 2026: किसी भी समय जारी हो सकता है सीबीएसई सीटेट रिजल्ट जारी, ctet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

CTET Result 2026: सीबीएसई द्वारा जल्द ही सीटेट 2026 परीक्षा रिजल्ट (CBSE CTET 2026 Exam Result) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों रिजल्ट जारी होने के बाद उसे ctet.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

CBSE CTET Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET 2026 के रिजल्ट की जल्द घोषणा की जाएगी। सीटेट 2026 परीक्षा (CTET 2026 Exam) में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई द्वारा जल्द ही उम्मीदवारों के इस इंतजार को खत्म किया जाएगा और आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट का ऐलान होने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से चेक कर पाएंगे।

CTET Result 2026

सीबीएसई सीटेट रिजल्ट 2026 कभी भी हो सकता है जारी

कब हुई CTET 2026 Exam?

सीटेट 2026 परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 7 और 8 मार्च को किया गया था। परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद 12 मार्च को सीबीएसई द्वारा इसकी प्रोविजनल आंसर की जारी की गई और आपत्ति की प्रक्रिया शुरू हुई। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों ने आधिकारिक वेबसाइट पर 15 मार्च तक खुली ऑब्जेक्शन विंडों से आपत्ति प्रक्रिया पूरी की।

End of Feed