CTET Result 2023 Out: जारी हुआ सीबीएसई सीटेट परीक्षा का रिजल्ट, देखें ctet.nic.in का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 3, 2023, 05:41 PM IST

CTET Result 2023 Released, Sarkari Result 2023: सीबीएसई सीटीईटी के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सीटीईटी रिजल्ट का डाउनलोड डायरेक्ट लिंक ctet.nic.in पर उपलब्ध है। यहां पर सीबीएसई सीटीईटी परिणाम, स्कोर, अंतिम आंसर की को लेकर लेटेस्ट अपडेट को उम्मीदवार चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डाउनलोड लिंक यहां पर भी देख सकते हैं।

CTET Result 2023 Declared, Sarkari Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर के परिणाम सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीदवार डिजीलॉकर का उपयोग करके भी अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर डायरेक्ट लिंक की मदद से भी उम्मीदवार अपने सीटीईटी परीक्षा के परिणाम को चेक और फिर डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Result Released

CTET का रिजल्ट हुआ जारी

अगर परिणाम की बात करें तो सीटीईटी परीक्षा के लिए कुल मिलाकर 17,04,282 उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया था और इनमें से परीक्षा में 14,22,959 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। परीक्षा देने के बाद 5,79,844 उम्मीदवार क्वालीफाई करने में सफल रहे।

End of Feed