एजुकेशन

CTET Admit Card 2024 Date: कब आएगा सीटीईटी दिसंबर एडमिट कार्ड, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

CTET Admit Card 2024 Download Link (सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 सरकारी रिजल्ट): सीटीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा।

Image

CTET Admit Card 2024

CTET Admit Card 2024 Download Link (सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 सरकारी रिजल्ट): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड इसी सप्ताह (CTET Admit Card 2024 Date) जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CTET December Admit Card 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

सीबीएसई सीटीईटी का आयोजन 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो सीटीईटी के प्रत्येक पेपर में 150 अंकों के 150 सवाल होंगे। वहीं, प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to download CTET Admit Card 2024

  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ओडिशा सीएचएसएल एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

CTET December 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

सीटीईट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयजोन साल में एक बार किया जाता है। सीटीईटी पेपर 1 कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article