CTET Admit Card July 2023: जारी हुए सीटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां दिए डायरेक्ट लिं​क से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 18, 2023, 08:24 AM IST

CTET Admit Card July 2023 Direct Link: सीबीएसई ने आज 18 अगस्त, 2023 को सीटीईटी प्रवेश पत्र 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Admit Card July 2023 Download Link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 18 अगस्त को सीटीईटी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

ctet admit card download

जारी हुए सीटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड (image - canva)

कब होगी सीटेट परीक्षा 2023

CTET परीक्षा 20 अगस्त 2023 को OMR आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदकों के प्रवेश पत्र, उन्हें आवंटित परीक्षा शहर के विवरण के साथ आज 18 अगस्त को उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- शिफ्ट 1 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

End of Feed