CBSE LOC Registration 2023-24 Begins: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पंजीकरण 2023-24 शुरू हो गया है। यह बोर्ड परीक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक है। एलओसी डिटेल में यदि गड़गड़ी हो गई तो यह इतना जोखिमभरा हो सकता है कि आपको आने वाली बोर्ड परीक्षा से अयोग्य ठहरा दिया जाए, इसलिए स्टूडेंट यहां से चेक करें क्या है एलओसी पंजीकरण व क्या है प्रोसेस
18 सितंबर से पहले करें फॉर्म जमा
एलओसी एक फॉर्म है, इसके लिए सबमिट किए जा रहे विवरण, खासकर सब्जेक्ट कोड काम्बिनेशन की सावधानीपूर्वक जांच करें। स्कूलों को 18 सितंबर, 2023 तक (बिना विलंब शुल्क के) एलओसी फॉर्म जमा करना आवश्यक है।
एलओसी जमा करने के लिए सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध ई-परीक्षा लिंक पर जाना होगा। नीचे दिए गए लिंक और विवरण की जांच करें।
सीबीएसई स्कूलों द्वारा प्रस्तुत विवरण के आधार पर एलओसी या उम्मीदवारों की सूची तैयार करता है। एलओसी में जनसांख्यिकीय डेटा और छात्रों द्वारा चुने गए विषय संयोजन यानी सब्जेक्ट कोड काम्बिनेशन शामिल हैं। यह भी ध्यान दें एक बार सबमिट किए गए विवरण को बाद में बदला नहीं जा सकता है। एलओसी जमा करने के बाद किसी भी तरह से सुधार पर विचार नहीं किया जाएगा।
सीबीएसई अधिसूचना में कहा गया है। एलओसी डेटा जमा करने के लिए स्कूलों को सभी शिक्षकों की जानकारी OASIS पोर्टल में दर्ज करनी होगी। इसके बाद, वे एचपीई पोर्टल पर डेटा जमा करेंगे और अंत में एलओसी डेटा जमा कर सकते हैं। एलओसी जमा करने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक को देखें।
सीबीएसई ने आगे की परीक्षा प्रक्रिया में देरी से बचने के लिए सभी संबद्ध स्कूलों को समय पर एलओसी जमा करने का निर्देश दिया है। विशेष रूप से, सीबीएसई एलओसी जमा होने के बाद ही बोर्ड परीक्षा तिथि पत्र और अन्य विवरण तैयार करना शुरू करता है।
