एजुकेशन

UGC NET Notification 2023: कब तक जारी होगा यूजीसी नेट नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

UGC NET December 2023, UGC NET Notification 2023: एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बता दें कि यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

Image

UGC NET Notification 2023

Photo : iStock

UGC NET December 2023, UGC NET Notification 2023: यूजीसी नेट नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा (UGC NET December 2023) का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

UGC NET December Exam 2023: ऑनलाइन होगी परीक्षा

यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं। पहले पेपर में टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च एप्टीट्यूड, मैथमेटिक्स, लॉजिकल रीजनिंग, ‌कम्युनिकेशन और डाटा इंटरप्रिटेशन सहित अन्य विषयों से कुल 100 अंकों के 50 सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, दूसरे पेपर में संबंधित विषय से 200 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है।

UGC NET Notification 2023: कब आएगा नोटिफिकेशन

एनटीए की ओर से इससे पहले यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 13 जून से 17 जून और 19 जून से 22 जून तक दो शिफ्ट में किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा के अगले सेशन का नोटिफिकेशन अगस्त के आखिरी या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

UGC NET Exam 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, नेट जेआरएफ के लिए आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UGC NET Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

यूजीसी नेट एप्लीकेशन के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 1100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करे हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article