CTET 2026 Paper 2 Postponed: दो सेंटरों में स्थगित हुई सीटेट पेपर-2 परीक्षा, जानें फिर कब होंगे एग्जाम ?

CTET paper 2 Postponed : CBSE ने 7 फरवरी को होने जा रही सीटेट परीक्षा को दो सेंटर्स में स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने अपने एक्स हैंडल से इस बात की जानकारी दी। बोर्ड ने जानकारी दी है कि परीक्षा का नया समय और कार्यक्रम सीधे इन उम्मीदवारों को सीबीएसई द्वारा सूचित किया जाएगा। बोर्ड ने इन उम्मीदवारों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और आश्वासन दिया कि परीक्षा सुरक्षित समय पर संपन्न करवाई जाएगी।

CTET paper 2 Posponed : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 7 फरवरी को होने वाली सीटेट पेपर 2 परीक्षा को दो सेंटर्स में स्थगित कर दिया है। उम्मीदवारों को अब नई परीक्षा तिथि को लेकर कन्फ्यूजन हो गई है। बोर्ड ने परीक्षा स्थगित होने की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। ऐसे में अब सवाल ये कि सीटेट परीक्षा अब कब करवाई जाएगी? चलिये जानते हैं किन दो सेंटर्स में सीटेट परीक्षा पोस्टपोन की गई है और अब कितने दिनों के भीतर एग्जाम फिर से करवाए जाएंगे।

CTET Exam 2025

CTET Exam 2025

शांति से संपन्न् हुई परीक्षा मगर....

बताते लें कि देशभर में सीटेट 2026 के 1803 परीक्षा केंद्रों में से 1802 केंद्रों पर सफलतापूर्वक पेपर 2 का आयोजन हो चुका है। स्टूडेंट्स ने अपने निर्धारित समय पर एग्जाम दिया और ज्यादातर एग्जाम सेंटर्स में परीक्षा शांति से संपन्न हुई। इस साल भारी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है, जिसमें 25,30,581 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 18 दिसंबर को रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने से पहले आखिरी 48 घंटों में 7.6 लाख से ज्यादा आवेदन जमा किए गए थे। पहले 8 फरवरी को एक दिन की परीक्षा के रूप में प्लान की गई थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन उम्मीद से ज्यादा होने के बाद परीक्षा को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया।

End of Feed