CTET 2026 Guidelines : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 7 फरवरी 2026 को CTET परीक्षा 2026 शुरू कर दी है। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के 140 शहरों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में हो रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
ctet 2026 guidelines
CTET परीक्षा 2026: परीक्षा के लिए दिशानिर्देश
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश यहां देख सकते हैं।
- परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड परीक्षा कक्ष/हॉल में ले जाना होगा। जिस उम्मीदवार के पास वैध एडमिट कार्ड नहीं होगा, उसे सेंटर सुपरिटेंडेंट द्वारा किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- जिन चीजों की अनुमति नहीं है उनमें शामिल हैं - कोई भी स्टेशनरी का सामान जैसे पाठ्य सामग्री (छपी हुई या लिखी हुई), कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, व्हाइटनर, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, कार्डबोर्ड आदि। कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि। कोई भी घड़ी/कलाई घड़ी, बटुआ, चश्मा, हैंडबैग, सोने/नकली गहने।
- परीक्षा के समय परीक्षा हॉल में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स या स्नैक्स ले जाने की इजाज़त नहीं है।
- कैंडिडेट्स को अच्छी क्वालिटी का अपना बॉलपॉइंट पेन (काला/नीला) लाना होगा, क्योंकि इस बार बोर्ड पेन नहीं देगा। पेंसिल का इस्तेमाल पूरी तरह मना है। पेंसिल से भरी OMR शीट रिजेक्ट कर दी जाएगी।
