एजुकेशन

CSIR UGC NET 2024: जारी हुई सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 25 जून, 26 जून और 27 जून 2024 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड csirnet.ntaonline.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा।

Image

CSIR UGC NET 2024

CSIR UGC NET 2024, CSIR UGC NET June Exam City Slip 2024 at csirnet.ntaonline.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी स्लिप (CSIR UGC NET 2024 City Slip) आज यानी 16 जून को जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.ntaonline.in से सीएसआईआर यूजीसी नेट सिटी स्लिप 2024 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीएसआईआर यूजीसी नेट सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET 2024 Date: जून में होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 25 जून, 26 जून और 27 जून 2024 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, इस परीक्षा की सिटी स्लिप आज जारी कर दी गई है। इसके जरिए अभ्यर्थी परीक्षा का शहर और केंद्र चेक कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख और समय का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड भी इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download CSIR UGC NET Admit Card 2024

  • सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस साल जून सेशन की परीक्षा के लिए 1 मई से 27 मई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article