UPSC Prelims Answer Key 2024 Pdf Download (यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर-की 2024 पीडीएफ): यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल लाखों युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) की प्रोविजनल आंसर-की (UPSC CSE Prelims Answer Key 2024) जल्द ही जारी की जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर-की 2024 डाउनलोड (UPSC Prelims Official Answer Key 2024) कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी आंसर-की 2024 पीडीएफ लिंक (UPSC Prelims Answer Key 2024 Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPSC CSE Prelims Exam 2024: दो शिफ्ट में हुई परीक्षा
यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन आज यानी 16 जून को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई। जीएस पेपर 1 में 200 अंकों के 100 सवाल और पेपर 2 में 100 अंकों के 80 सवाल पूछे गए। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिला। बता दें कि हर गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
UPSC Prelims Answer Key 2024: कब आएगी आंसर-की
यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम की ऑफिशियल आंसर-की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ही अपलोड की जाएगी। हालांकि, कई कोचिंग संस्थानों द्वारा अनाधिकारिक आंसर-की जल्द ही जारी कर दी जाएगी। यूपीएससी की ओर से आंसर-की जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download UPSC Prelims Answer Key 2024
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर प्रीलिम्स आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE Prelims 2024: सितंबर में होगी मेन्स परीक्षा
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे, जिसका आयोजन 20 सितंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा से माध्यम से कुल 1056 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
