Bihar Police Constable Bharti 2023: बड़ा अपडेट! बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए जारी हुआ लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 22, 2023, 08:38 AM IST

CSBC Bihar Police Constable Bharti 2023 Exam: बिहार पुलिस में बंपर भर्ती चल रही है। 20 जून से आवेदन के लिए विंडो को एक्टिवेट कर दिया गया है, इस बीच 21 जून की शाम एक और बड़ा अपडेट आया है, बिहार पुलिस सिपाही संवर्ग भर्ती 2023 के लिए लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है।

CSBC Bihar Police Constable Bharti 2023 Exam: बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आ गया। इस भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दें क्योेंकि बिहार पुलिस ने लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। बता दें, इससे पहले 20 जून को आवेदन करने के लिए विंडो को एक्टिवेट किया गया था। अब उम्मीदवार पेपर का पैटर्न देख सकते हैं, व इसके अनुसार, तैयारी को दुरस्त कर सकते हैं।

bihar police constable bharti exam pattern (1)

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए पेपर पैटर्न (imgae - canva)

Bihar Police Constable Vacancy: किन पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस विभाग इंस्पेक्टर, सब.इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब.इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और ड्राइवर पदों के लिए भर्ती करेगा। इस भर्ती अभियान के जरिये 21391 पदों को भरा जाएगा। आवेदन का मौका हाथ से न जाने दें, आपको ऑनलाइन आवेदन करना है। बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 जून 2023 से चल रही है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 है।

End of Feed