CRPF Constable Final Result 2024 Declared: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- rect.crpf.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 6779 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
CRPF Constable का फाइनल रिजल्ट जारी
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 मई 2023 तक का समय दिया था। इसके लिए लिखित परीक्षाएं पहले 1 जुलाई से 12 जुलाई 2023 तक हुई थीं। इसके लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन 10 जुलाई 2024 को हुआ। अब परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है।
CRPF Final Result 2024: नीचे दिए स्टेप्स से चेक करें
- सीआरपीएफ रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rect.crpf.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर CRPF Constable Technical / Tradesman Recruitment 2023 Final Result 2024 के लिंक पर क्लिक रें।
- अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के लिए अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
- रिजल्ट चेक करें और प्रिंट ले लें।
CRPF Constable Recruitment : वैकेंसी डिटेल्स
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 9,212 है। इस भर्ती अभियान में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक पुरुष रिक्तियों की संख्या 9105 है। जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए पदों की संख्या 107 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान पे लेवल 3 के तहत 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए दिया जाएगा।
