बिहार में शिक्षा का हाईटेक दौर, 2027 से कक्षा 6 से 12 तक कंप्यूटर शिक्षा होगी अनिवार्य, जानें क्यों लिया गया फैसला

बिहार में 2027 से Computer Education कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही हाईटेक लैब्स का विस्तार किया जा रहा है।

बिहार के स्कूली शिक्षा तंत्र में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी बदलाव की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार (Bihar Government) ने डिजिटल क्रांति की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए निर्णय लिया है कि शैक्षणिक सत्र 2027 से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के सभी छात्रों के लिए कंप्यूटर शिक्षा (Computer Education) अनिवार्य कर दी जाएगी। बता दें कि इस फैसले के पीछे का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, कोडिंग और डिजिटल स्किल्स से लैस करना है ताकि वे भविष्य की वैश्विक चुनौतियों और डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। पारंपारिक कोर्स के साथ तकनीक के इस अनूठे समावेश से बिहार के बच्चों का शैक्षणिक स्तर और अधिक मजबूत होगा।

Bihar Computer Education

बिहार में शिक्षा का हाईटेक दौर (Photo - AI/Newsroom Verified)

इस योजना के मुख्य बिंदु और हाइलाइट्स

बिहार की हाईटेक शिक्षा यात्रा (Photo - AI/Newsroom Verifed)

कक्षा 6 से शुरुआत - अब छात्रों को मिडिल स्कूल के स्तर से ही कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, सॉफ्टवेयर टूल्स और कोडिंग की प्रारंभिक शिक्षा मिलने लगेगी।

End of Feed