UPTET को लेकर सीएम योगी का बड़ा फैसला, अब नया आयोग कराएगा शिक्षक भर्ती परीक्षा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 4, 2023, 12:33 PM IST

UPTET: यूपी में अब एक ही आयोग से बेसिक, माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक कॉलेजों में शिक्षकों का चयन होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग' गठन के निर्देश दिए हैं। ये नया आयोग ही यूपी टीईटी (UPTET ) की परीक्षा कराएगा।

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली यूपीटीईटी परीक्षा (UPTET) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहम फैसला दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में जारी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए एकीकृत आयोग के रूप में 'उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग' के गठन के निर्देश दिए। ये नया आयोग ही यूपी टीईटी (UPTET ) की परीक्षा कराएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन भी इसी नए आयोग के माध्यम से किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि टीईटी समय पर हो।

UPTET को लेकर सीएम योगी का बड़ा फैसला, अब नया आयोग कराएगा शिक्षक भर्ती परीक्षा

एक बोर्ड से हों सभी शिक्षक भर्ती

सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि प्रदेश में संचालित बेसिक, माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में योग्य शिक्षकों के चयन के लिए अलग-अलग प्राधिकारी, बोर्ड व आयोग गठित हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग और उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भी शिक्षकों के चयन किया जा रहा है। उच्च/माध्यमिक शिक्षा स्तर की अल्पसंख्यक संस्थाओं के लिए प्रबंध बोर्ड, तकनीकी संस्थाओं के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नेंस/बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के माध्यम से चयन प्रक्रिया आयोजित की जाती है। व्यावहारिक सुधारों के क्रम में, भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए शिक्षक चयन के लिए एकीकृत आयोग का गठन किया जाना उचित होगा।

End of Feed