एजुकेशन

UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार, ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 5, 2023, 10:28 AM IST

UGC NET Result 2023, UGC NET Sarkari Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होने जा रहा है। बता दें कि दिसंबर सेशन परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक दो शिफ्ट में किया गया था। अब जल्द ही इसके नतीजे भी जारी होंगे।

Image

UGC NET Result 2023

Photo : iStock

UGC NET Result 2023, UGC NET December Sarkari Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का रिजल्ट (UGC NET December Result 2023) अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि नतीजे देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UGC NET Exam 2023: इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। इस साल परीक्षा का आयोजन 83 विषयों के लिए कुल 5 चरणों में किया गया था। यह परीक्षा 21 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक देश के 663 केंद्रों पर 32 शिफ्ट में हुई थी। वहीं, यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की 23 मार्च को जारी की गई। इन आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी।

UGC NET December Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजीसी नेट रिजल्ट 10 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UGC NET December Result 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET 2023 Result: जून सेशन का एग्जाम

यूजीसी नेट जून सेशन एग्जाम का आयोजन 13 जून से 22 जून तक किया जाएगा। इसके लिए एनटीए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article